Search
Close this search box.

बीआरसी में हुआ पांच दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी प्रशिक्षण का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीआरसी में हुआ पांच दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी प्रशिक्षण का शुभारंभ 

 

संवाददाता

रायबरेली।

ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह जनपद रायबरेली में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश के मार्गदर्शन में दिनांक 06 से 11अगस्त तक पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता एवं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 80 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में शिवकुमार निर्मल, राहुल त्रिवेदी, दुर्गेश मोदनवाल, गौरव कुमार मौर्य एवं एआरपी रीता सिंह द्वारा प्रशिक्षण की विषय वस्तु पर प्रभावी माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रशिक्षण सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए तकनीकी सहयोग का दायित्व रमेश कुमार शुक्ल एवं रितेश साहू को सौंपा गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कक्षा 3 की पाठ्य-पुस्तक वीणा एवं गणित मेला का परिचय, कक्षा 4 के नवीनतम पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी, एकेडमिक वर्ष 2026-27 की शिक्षण योजनाओं, निपुण भारत के बाल-वाटिका, कक्षा 1 से कक्षा 5 तक संशोधित लक्ष्यों का अवलोकन, शिक्षक संदर्शिका के साथ प्रिंट सामग्री का प्रभावी उपयोग तथा कैच अप प्लान की रणनीतियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न पीपीटी, क्विज केस स्टडीज तथा वीडियो का प्रयोग किया गया। 

इस अवसर पर नसीमुन बेगम, शिवकुमारी, मोतीलाल, अजय कुमार कामरेड, जिम मोर्गन, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, बिंद्रा प्रसाद ओझा सहित कुल 80 प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण को सुचार रूप से सम्पन्न करने में बीआरसी स्टाफ, उत्कर्ष सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर, मनीष यादव लेखाकार, आजाद, इन्द्रजीत, मनोज कुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

 

Leave a Comment

और पढ़ें