
होमगार्ड द्वारा दूसरी शादी किए जाने पर पत्नी ने एसपी से की शिकायत

रायबरेली।
रायबरेली निवासी होमगार्ड की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दूसरी शादी किए जाने व प्रताड़ित किए जाने के मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत नई बस्ती अमिलिहा गांव की रहने वाली इंद्राणी त्रिपाठी पत्नी धर्मेश कुमार त्रिपाठी ने अपने पति धर्मेश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व दूसरी शादी किए जाने के मामले को लेकर एसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी संबंधित थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन थाने की पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। पीड़िता के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद का यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी उसके पति धर्मेश त्रिपाठी द्वारा दूसरी महिला से विवाह किया जा रहा है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है तथा होमगार्ड को ड्यूटी से भी हटाने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है की शिकायत करने के बाद उसका पति अब उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
Author: Vikas Srivastava










