
सीएमओ के बिगड़े बोल, पत्रकार को दी कानूनी कार्यवाही की धमकी
क्या सीएमओ के हिसाब से चलेगी ज़िले की पत्रकारिता

रायबरेली।
जनपद में आए दिन बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में बना रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इन अव्यवस्थाओं को लेकर अपना पल्ला झाड़ने से पीछे नही हटते। इन्ही अव्यवस्थाओं को लेकर जब हमारे संवाददाता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह से भेंट कर जानकारी करनी चाही तो सीएमओ ने पत्रकार को कोई जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि आप लोग विभाग के पीछे क्यों पड़े हैं। मेरे यहां सभी अस्पताल मानकों के अनुरूप हैं आप लोग अन्य विभागों की खबरें भी कवर किया करिए। विभाग को बदनाम न करिए। मैं इस सम्बंध में कोई बात नही कर सकता आप निकलिए। इतना ही नही उन्होंने पत्रकार को कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि अब कानून आ गया है अब मैं आप लोगों के खिलाफ़ उसका प्रयोग करूंगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि सभी अधिकारी पत्रकारों से सम्मानपूर्वक संवाद स्थापित करें और उन्हें सही जानकारी प्रदान करें। किन्तु मुख्य चिकित्सा अधिकारी का बर्ताव मुख्यमंत्री के आदेशों को खुली चुनौती दे रहा है। जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े अधिकारी ही जब संविधान के चौथे स्तंभ से ऐसा व्यवहार करेंगे तो उनके अधीनस्थों का हौंसला तो बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार होने की घटनाओं की सत्यता स्वतः प्रमाणिक होती हैं।
Author: Vikas Srivastava










