Search
Close this search box.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

 

छतोह, रायबरेली।

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी गोपेश पाण्डेय एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति रायबरेली संजय कुमार के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक अजय सिंह व सहायक अध्यापक के साथ युवा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सम्पन्न कराया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छ वातावरण रखने हेतु प्रेरित किया। भूपेंद्र सिंह द्वारा सभी बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता गतिविधियों को चलाने के लिए बातें बताई गईं। तत्पश्चात सभी के साथ स्वच्छता शपथ कराई गई।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें