
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हेतु युवाओं को बांटी गई किट
स्वच्छता के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश

रायबरेली।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला युवा अधिकारी गोपेश पाण्डेय व कुमार जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति रायबरेली के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम हेतु किट बांटी गई और कार्यालय के आसपास स्वच्छता की गतिविधि का आयोजन कर सन्देश प्रसारित किया गया। सभी युवा स्वयंसेवकों को अपने आसपास गली मोहल्लों नदियों घाटों आश्रमों अस्पतालों व चौराहों आदि पर स्वच्छता की गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया। सभी युवाओं को अपने क्षेत्र में स्वच्छता सन्देश प्रसारित करने हेतु जिला युवा अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया एवं लोगों को अपने आसपास क्षेत्रों को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए सन्देश जारी किया। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सक्रिय युवा स्वयं सेवकों को कार्यक्रम की रूपरेखा स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के सम्बंध में उचित निर्देश दिया गया एवं युवाओं के मध्य स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम संबंधी सभी आयोजन ससमय किए जाने एवं नियमित स्वच्छता हेतु सबसे पहले अपने घर से शुरूवात करने हेतु भी कहा गया। बैठक में आदित्य प्रताप सिंह, अनूप कुमार, उदय चंद, अरविंद सुरेश ओंकार व अन्य युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










