महापुरुषों के जीवन सिद्धांतों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा में शामिल करें :जिलाधिकारी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महापुरुषों के जीवन सिद्धांतों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा में शामिल करें :जिलाधिकारी 

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पहले उन्होंने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा और कर्तव्य निष्ठा का संदेश दिया। हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी इस भावना को शामिल करना चाहिए। जिससे कि इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। उन्होंने कहा कि यह दिन न केवल इन महापुरुषों के जन्म की वर्षगांठ है बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने का भी अवसर है। हमें इनके सिद्धांतों को याद करना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। हमें उनकी शिक्षाओं से सीखना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना चाहिए। दोनों विभूतियो की याद में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ भावना श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत सुनाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिला अधिकारी वित्त अमृता सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ भावना श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रप्रकाश गौतम के अतिरिक्त सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें