
रोट्रैक्ट क्लब रायबरेली ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

रायबरेली।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब रायबरेली टीम के द्वारा शहीद स्मारक में पौधारोपण किया गया साथ ही ट्री गार्ड भी लगाए गए जिससे पौधे की आयु लम्बी हो। कार्यक्रम के तहत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पौधा लगाया गया साथ ही शहीद स्मारक की हिस्ट्री पर आपस में चर्चा की गई कब क्या हुआ था। क्लब अध्यक्ष रोटरेक्टर मोहम्मद शाहिद ने बताया कि संस्था द्वारा कई ऐसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं जैसे एडल्ट लिटरेसी, बच्चो की पढ़ाई से संबंध आदि। क्लब एडवाइजर तथा डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट सचिव (रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120) रोटरेक्टर मोहम्मद तैय्यब जमील ने कहा कि इस मौके पर हम सबने आज शहीद स्मारक में नीम और अमरूद के पौधे लगाए तथा शहीद स्मारक की हम लोगो ने एक पार्ट की सफाई भी की, शहीदों को भी याद किया साथ ही शहीद स्मारक की हिस्ट्री को भी बताया। शहीद स्मारक रायबरेली का वह स्थान है जिसे दूसरा जलियांवाला बाग़ कहते है, यहां अंग्रेजो ने प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों को सई नदी के तट पर गोलियों से छलनी कर दिया था बताया जाता है कि 1921 की इस घटना में सई नदी का रंग खून से लाल हो गया था। हम लोगो ने भ्रमण किया रायबरेली में जल्द ही शहीद स्मारक पर एक आधुनिक म्यूजियम बनने का कार्य भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं शहीद स्तंभ से लगे हुए भारत माता मंदिर को भी भव्य स्वरूप देने की योजना भी है।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व सचिव रोटरेक्टर उम्मे कुलसुम, रोटरेक्टर समीर, शबनम, सलमान सहित आदि मेंबर मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










