Search
Close this search box.

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मन्दिरों और पांडालों में लोगों ने की पूजा अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मन्दिरों और पांडालों में लोगों ने की पूजा अर्चना

नगर पंचायत ने कार्य विभाजन कर नियुक्त किये प्रभारी

 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद में शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अनन्त शक्तियों से सम्पन्न मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। नवरात्रि में नौ दिनों तक प्रतिदिन मां दुर्गा की नौ रूपों की पूजा अर्चना करने का विधान है। मां दुर्गा की प्रथम दिन शैलपुत्री के रुप में पूजा की जाती है। इसी कारण शैलपुत्री को प्रथम दुर्गा कहा गया है। बाजारों व ग्रामीण इलाकों के मन्दिरों एवं सजे धजे पांडालों मे विराजमान मां दुर्गा की सुबह से शाम तक पूजना अर्चना के लिए भीड़ लगी रही।

नगर पंचायत नसीराबाद के मोहल्ला कायस्थाना में प्रमोद श्रीवास्तव और अंश श्रीवास्तव, शिव नगर में बीरेन्द्र सिंह और जितेन्द्र मोदनवाल, प्राइमरी स्कूल में मुनि गौड़ औऱ रामू मौर्य, मोहल्ला नाका, लाला की बाजार, नरायन चौराहा, कोरियाना, कुर्मियाना, मौहरिया पर मूर्ति की स्थापना की गयी है। सभी पंडालों में सुबह शाम आरती सम्पन्न होगी। आगामी 14 अक्टूबर 2024 को मूर्तियों का विसर्जन गोकना घाट थाना ऊंचाहार में किया जाएगा। सभी पंडालों में अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह और चेयरमैन मो० अली ने प्रभारी नियुक्त किये हैं जिससे सफाई बिजली पानी की समस्या उत्पन्न न होने पाए। शिव मंदिर, प्राइमरी स्कूल के लिए जावेद, निवास पवन श्रीवास्तव, लाला की बाजार के लिए नदीम, कोरियाना और श्री राम लीला मंचन स्थल के लिए मुनीर, कुर्मियाना और मौहरिया आरिफ, लाइट के लिए अजय कुमार, पानी के लिए गांधी को जिम्मेदारी दी गयी है। सभी नायक अपनी टीम के साथ दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें