Search
Close this search box.

सपा कार्यालय में अधिवक्ता सभा की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा कार्यालय में अधिवक्ता सभा की बैठक सम्पन्न

समाजवादी आन्दोलनों में अधिवक्ताओं की भूमिका अग्रणी -इं. वीरेन्द्र यादव 

 

रायबरेली।

 

समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी आन्दोलनों में अधिवक्ताओं की भूमिका अग्रणी रही है। समाज में इनके योगदान की बहुत आवश्यकता है। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि सामाजिक अवमूल्यन के बावजूद अधिवक्ताओं ने समाज में अपनी गरिमा बना रखी है। अधिवक्ता ही ऐसा व्यक्ति है, जिसके विश्वास पर वादकारी सादे कागज पर हस्ताक्षर कर अपना भविष्य उसे सौंप देता है। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह यादव ने कहा कि अन्याय के विरूद्ध समाजवादी अधिवक्ता सभा हर प्लेटफार्म पर लड़ेगी। संघर्ष से समाज के अन्तिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करेगी। अधिवक्ता सभा के प्रान्तीय सचिव गोविन्द सिंह ने कहा कि अधिवक्ता सभा मतदाता सूची पर पूरी नजर रखे है। जनवरी-2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले को मतदाता सूची से जोड़ने का काम करेगी। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार आयी है, अधिवक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था का प्राविधान किया है। तहसील से लेकर माननीय उच्च न्यायालय तक अधिवक्ताओं के लिए बनाये गये चैम्बर उन्हीं की देन है। बैठक का संचालन महामन्त्री फिरोज अहमद ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से अविनाश नन्दवंशी, राजेश यादव मौहारी, अखिलेश यादव, सूर्य प्रताप उर्फ रिंकू, सुरेन्द्र यादव, विवेक सोनकर, अतुल इन्द्रा, आदर्श यादव, सौरभ कुमार, रवि प्रताप, अतुल मौर्या, अतुल बरवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

शैलेन्द्र यादव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें