
क्या सरकारी वाहनों पर नही लागू होता नंबर प्लेट का नियम


रायबरेली।
सरकार द्वारा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का आदेश पूरे देश में लागू किया गया है किन्तु जिनपर सरकारी नियमों के पालन का दायित्व है वे ही सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करते रहते हैं। जनपद में कई सरकारी वाहन ऐसे हैं जो बिना मानकों की नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर हूटर और लाल नीली बत्ती लगाकर फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। इन वाहनों से किसी न किसी विभाग के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों द्वारा अपने कार्य हेतु आवागमन किया जाता है किन्तु कदाचित इन अधिकारियों को अपने वाहनों की नंबर प्लेट देखने की फुर्सत ही नही है। इतना ही नही इन वाहनों के चालकों एवं अधिकारियों द्वारा सीट बेल्ट न लगाना भी आम बात है। इसी स्थान पर आम जनमानस के वाहनों के इन्हीं कारणों से न जाने कितने चालान किए जाते हैं।
Author: Vikas Srivastava










