Search
Close this search box.

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

छतोह-रायबरेली।

शासन के निर्देश के क्रम में ब्लाक संसाधन केंद्र छतोह में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के आयोजन से बच्चों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्राम प्रधान के साथ शिक्षकों को टोली बनाकर अभिभावकों से संपर्क के लिए निर्देशित किया जा चुका है। निपुण लक्ष्य व कायाकल्प में सम्मानित प्रधानगण अपेक्षित सहयोग कर रहे हैं। जिससे विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। विकास खण्ड के 44 ग्राम प्रधानों को प्रधानाध्यापकों के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। जिनमें से सलोन विधायक अशोक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी अनुपस्थित रहे।

प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र मिश्र ने अपने उद्धबोधन में कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यालय स्तर पर गठित सभी समितियों को सक्रिय करके उनका सहयोग लेना चाहिए। डा. अर्पित कक्कड़, डा. अजय राजपूत, बाल विकास विभाग से मुख्य सेविका कृष्णा तिवारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन श्वेता कौशल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडेय और महेंद्र मिश्रा, शैक्षिक संघ के अध्यक्ष सुशील शुक्ला, कृष्ण कुमार, अनवर अली, मनोज कुमार, विनय कुमार, प्रीतेश सिंह, अनुप्रिया सिंह, मोतीलाल, राजर्षि राज शुक्ल, अवधेश सिंह, अशफाक अहमद, प्रमोद कुमार अभिषेक सिंह सहित विद्यालयों के प्रधान और प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें