Search
Close this search box.

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न

 

रायबरेली।

नेहरु युवा केन्द्र रायबरेली एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेला व चित्रकला, काव्य लेखन, कहानी लेखन इत्यादि विधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम लाल अकेला व नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय एवं व्यायाम प्रशिक्षक राम किशोर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जिला युवा आधिकारी द्वारा कार्यक्रम की मुख्य थीम पंच प्रण के ऊपर प्रकाश डाला गया और आजादी के 100 वर्ष पूरा होने पर भारत कैसे विकसित होगा पर युवाओं को अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।प्रतिभागियों द्वारा भाषण, लोक गीत, लोक नृत्य, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी सहित आदि प्रतियोगिताओं में बढ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। कविता व कहानी लेखन प्रतियोगिता में विकास सैनी प्रथम, स्तुति यादव द्वितीय, नित्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में यशंशी अवस्थी, विज्ञान मेला में आयुषी, लोक नृत्य एकल में नितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार द्वारा प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि यहां के विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली के वरिष्ठ लेखाकार विनय कुमार मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा सामिति संजय कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भास्कर सिंह, असगर अली, अंजू यादव, शिखा श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, कुलदीप सिंह, NYV ओंकार यादव, संजीव कुमार मिश्रा, स्वप्निल वर्मा, अजय बहादुर, अमित कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें