Search
Close this search box.

चित्रकारी प्रतियोगिता में स्वच्छता को संस्कार में अपनाने की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकारी प्रतियोगिता में स्वच्छता को संस्कार में अपनाने की शपथ

 

रायबरेली।

जिला गंगा समिति रायबरेली द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ प्रबन्धक निरंजन सिंह एवं जिला परियोजन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा गंगा की स्वच्छता एवं हमारी विरासत विषय पर चित्रकारी के माध्यम से प्रतिभा का अलंकरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को अपने आसपास स्वच्छता एवं सौंदर्य के प्रति अपना विचार प्रकट किया गया। प्रबन्धक द्वारा स्वच्छता को सेवा की भावना से सदैव अपनाने की बात रखी गयी। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा सभी के मध्य स्वच्छता को अपने संस्कार से जोड़ने एवं गंगा को निर्मल अविरल बनाने हेतु अपना उद्बोधन दिया गया। प्रवक्ता शृष्टि द्वारा सभी प्रतिभागी बालिकाओं को अपने प्रतिभा के अलंकरण हेतु बधाई दी गयी एवं स्वच्छता को अपने घर से शुरुआत करने हेतु प्रेरित किया गया। भूगोल प्रवक्ता अजित कुमार द्वारा बताय गया हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर सामाजिक सद्भाव का विचार रखना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका रोशनी अग्रहरी एवं अमृता वर्मा द्वारा बताया गया कि स्थान प्राप्त प्रथम चाँदनी, द्वितीय मुस्कान व तृतीय कशिश के साथ दो सांत्वना सरिता व अलशिफा को शील्ड व पुरस्कार के साथ कल रानी शिवाला गंगा घाट पर होने वाला सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में आतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित आयोजक एवं प्रतिभागियों द्वारा गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ज्योति यादव, शाह अंकिता, शीलू, दीपिका, निधि शिवानी रिया व अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें