Search
Close this search box.

सवा पाँच करोड़ गायत्री मंत्र साधना का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सवा पाँच करोड़ गायत्री मंत्र साधना का लक्ष्य

 

गौरीगंज, अमेठी।        

मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता हेतु युगतीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार से आया हुआ शक्ति कलश अमेठी ब्लॉक के महमदपुर गाँव में पहुँचा। अनेक स्थानों पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने शक्ति कलश का पूजन किया।

परिव्राजक सच्चिदानंद तिवारी ने सभी को 18 से 22 मार्च 2025 में आयोजित राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आमंत्रित करते हुए गायत्री मंत्र साधना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। सहायक के रूप में परिव्राजक रामेंद्र शक्ति कलश रथ पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बृजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, अभय प्रताप सिंह, बच्चन लाल वैश्य, गंगाराम वैश्य बाबूलाल वैश्य, दूधनाथ पांडे आदि ने प्रमुखता से भूमिका निभाई तथा सायं काल महमदपुर ग्राम में बृजेश सिंह के आवास पर आयोजित दीप यज्ञ सम्पन्न हुआ।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें