Search
Close this search box.

गांवों में खुलेआम बिक रही अवैद्य कच्ची शराब, आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस पर उठ रहे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांवों में खुलेआम बिक रही अवैद्य कच्ची शराब

आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस पर उठ रहे सवाल

 

रायबरेली।

जनपद के आबकारी विभाग भले ही कुछ स्थानों पर छापेमारी कर अवैद्य शराब के विरुद्ध कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाता रहे किन्तु भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अधिकारियों कर्मचारियों की वजह से मात खा जाते हैं। आलम यह है कि जनपद के गुरबख़्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बसहा बाजार में अवैद्य कच्ची शराब खुलेआम धड़ल्ले से कच्ची शराब बेची जा रही है और इस कारोबार में पुरुषों के साथ महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। किन्तु न जाने क्यों इस प्रकार बिक रही अवैद्य कच्ची शराब पर आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस की नज़र नही पड़ती? 

सूत्रों की मानें तो जनपद के अनेक गांवों में छोटी छोटी बाजारों व गलियारों में प्रतिदिन शाम होते ही कच्ची शराब की बिक्री चालू हो जाती है किन्तु इस पर जिम्मेदारों की नज़र न पड़ना अपने आप में एक सवाल है। देश में अवैद्य शराब के कारण आए दिन विभिन्न घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में जिम्मेदारों की ऐसी अनदेखी किसी न किसी अनहोनी को खुला आमंत्रण दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें