राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर राइज़िंग चाइल्ड के होनहार बच्चे पुरस्कृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर राइज़िंग चाइल्ड के होनहार बच्चे पुरस्कृत

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शहर रायबरेली के राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में ब्रेन-ओ-ब्रेन संस्थान द्वारा होनहार बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को उनके तार्किक और रचनात्मक मस्तिष्क को एक साथ तेज करने के लिए व्यायाम प्रदान कर उनके मस्तिष्क के दोनों भागों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना प्रारंभ से ही आवश्यक होता है। प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव, एडवोकेट ने विजयी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए आये हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर विजयी बच्चों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अयंतिका साहू, आहान सिंह और शशांक ने जहाँ गोल्ड मेडल जीता, वहीं ईशानी, अवंतिका, शिवाय, वैष्णवी, शौर्य को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। ब्रेन-ओ-ब्रेन के रायबरेली प्रमुख अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिससे भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने की अपार संभावनाएं रहती है। इस अवसर पर सेंटर हेड प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि मस्तिष्क विकास पर दुनिया भर में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि कोई भी व्यक्ति जो अपने मस्तिष्क के दोनों हिस्सों का उपयोग करने में सक्षम है, वह अपने जीवन भर बुद्धिमान बना रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्मृति सिंह, एनिमा सिन्हा, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाऐं विशेष रूप उपस्थित रहीं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें