Search
Close this search box.

डी ए पी खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डी ए पी खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

सरकार की किसानों की आय दुगुना करने की योजना हवा हवाई :किसान 

 

रायबरेली।

छतोह विकास खण्ड की साधन सहकारी समिति लि. बारा नम्बर एक के किसानों ने ग्राम पंचायत बारा में डी ए पी खाद न मिलने से किसानों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए रैली निकाल कर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा किसानों की आय दुगुना करने की योजना हवा हवाई साबित हो रही है। गेहूं की बुवाई का समय आ गया है और सरकारी संस्थाओं से डी ए पी खाद गायब हो गई है। सोसायटी में खाद व बीज सब गायब है। साधन सहकारी समिति लि. बारा नम्बर एक से अधिकतर किसान सदस्य भी हैं, फिर भी खाद नहीं मिल रही है। बिना डी ए पी खाद के गेहूं आदि की फसल नहीं तैयार हो पा रही है। गरीब किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। कब खाद आती है और कब बिक जाती है पता नहीं चलता है। यदि समय रहते खाद न मिली तो समय से बुवाई नहीं हो पायेगी तो उन गरीब किसानों के बच्चे भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेंगे। उक्त प्रदर्शन में बुद्धू, जिया लाल, रामसजीवन, जगेसर, कलावती, कुसमा, राम सुमेर, मेवालाल, सावित्री, राजकुमार, सुरेन्द्र, राहुल, शम्भू शरण सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह गिरजेश, रमाकांत, गिरजा शंकर, बच्चन लाल श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार, हरीलाल, भवानी भीख व रामसरन आदि दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शीघ्र डी ए पी खाद दिलवाये जाने की मांग की है।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें