मिलेट्स रेसिपी से बनी प्रतियोगिता और उपभोक्ता कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिलेट्स रेसिपी से बनी प्रतियोगिता और उपभोक्ता कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

सभी लोग श्री अन्न को अपने भोजन में दें स्थान :सूर्य प्रताप शाही

 

रायबरेली।

जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में उत्तर प्रदेश मिलेट पुनरुद्धार योजना अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता संबंधित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा किया गया। कृषि मंत्री ने श्रीअन्न के बारे में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्रीअन्न से बने उत्पादों का उपभोग और उपयोगिता के बारे में प्रचार प्रसार होता है। सभी लोग इसको अपने भोजन में स्थान दें। विगत वर्षों में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स की मिनीकिट जिसमें मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सावा आदि किसानों को नि:शुल्क वितरित किये गये। साथ ही कृषि मंत्री ने दलहन और तिलहन का क्षेत्रफल और उत्पादन में वृद्धि कराने का निर्देश दिया। कृषि विज्ञान केंद्र हेड और वैज्ञानिक डॉ० आरपीएन सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को श्रीअन्न फसलों की खेती, उपयोगिता और उपभोग के बारे में बताया गया। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने श्रीअन्न फसलों की उपलब्धता और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सेफाली द्वारा बताया गया की मिलेट्स का प्रयोग हमें अपने डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें बहुत से मिनिरल जैसे कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस आदि पाए जाते है, जो कि हमें विभिन्न बीमारियों में प्रतिरक्षा प्रदान करते है। मिलेट रेसिपी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा 46 स्टाल लगाकर मिलेट से बनने वाले भोज्य जैसे बाजरे की खीर, बाजरे की खिचड़ी, डोसा, लड्डू, पोहा, बिस्कुट आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से लगभग ढाई हजार लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें