Search
Close this search box.

सरकार बनते हैं पुरानी पेंशन अवश्य बहाल कराई जाएगी :लाल बिहारी यादव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार बनते हैं पुरानी पेंशन अवश्य बहाल कराई जाएगी :लाल बिहारी यादव 

 

सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने पहुंच कर शिक्षकों से एक शिष्टाचार भेंट की तथा कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक व शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। पूरे शिक्षा जगत को ही प्राइवेट करने पर तुली हुई है तथा कार्यरत शिक्षकों को पूर्व में मिलने वाली पेंशन जो बुढ़ापे का सहारा हुआ करती थी उसे भी बहाल नही कर रही है। साथ ही साथ वित्त विहीन शिक्षकों को भी सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था नही कर रही है। यह सरकार पूरी तरह से सिर्फ दिखावे का काम कर रही है। मजहब के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनते ही शिक्षा व शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं को तत्काल समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी तथा वित्त विहिन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय की व्यवस्था अवश्य करायी जाएगी।

बी एन यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें