Search
Close this search box.

ग्यारह दिसम्बर को होगा दूर दराज से आए कवियों का जमावड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्यारह दिसम्बर को होगा दूर दराज से आए कवियों का जमावड़ा

 

परसदेपुर, रायबरेली।

छतोह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दोस्तपुर बुढ़बारा के नया पुरवा परसदेपुर अमेठी रोड पर आगामी ११ दिसम्बर को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। आयोजनकर्ता शिव मूर्ति उर्फ महन्थ ने बताया कि विराट कवि सम्मेलन का आयोजन ११ दिसम्बर को शाम ६ बजे किया गया है। जिसमें सुमन लता सचान कानपुर, बिहारी लाल अम्बर हास्य कवि प्रयागराज, लवलेश यदुवंशी प्रतापगढ़, चन्द्र शेखर मिश्रा व सुरेश अकेला प्रताप गढ़, सन्दीप शरारती, राम कुमार पागल, धर्मेश अज्ञानी, श्याम मनमौजी, दीपेंद्र तनहा व मजीद रहबर आदि को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा और कई कवियों के आने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित जायसवाल वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम द्वितीय रायबरेली व विशिष्ट अतिथि प्रतीक जौहरी व यज्ञ नारायण शुक्ला उप शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम द्वितीय व प्रथम होंगे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें