Search
Close this search box.

उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री पहुंचे नवीनीकृत प्रेस रूम, पत्रकारों से किया संवाद 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री पहुंचे नवीनीकृत प्रेस रूम

पत्रकारों से किया संवाद 

 

लखनऊ।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तथा कबीना मंत्री डॉ. संजय निषाद विधानभवन स्थित नवीनीकृत प्रेस रूम पहुंचे और पत्रकारों से संवाद किया। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, सचिव भारत सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की सोच के अनुरूप नवीनीकृत प्रेस रूम को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। सुविधाएं बेहतर हुई हैं और इसका विस्तार भी किया गया है जिससे ज्यादा पत्रकार साथी यहां बैठकर काम कर सकते हैं। श्री पाठक ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि यह देश की किसी भी विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ प्रेस रूम है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष अविनाश मिश्र, संयुक्त सचिव विजय त्रिपाठी, सदस्य अब्दुल वहीद, सुयश मिश्रा,भूपेंद्र मणि समेत अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें