Search
Close this search box.

पार्किंग ठेकेदार को मिली जान से मरवाने की धमकी, पुलिस को दिया शिकायती पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पार्किंग ठेकेदार को मिली जान से मरवाने की धमकी

पुलिस को दिया शिकायती पत्र

 

पवन श्रीवास्तव 

जायस, अमेठी।

जनपद के जायस कस्बे के अंतर्गत गुरु गोरखनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर संचालित पार्किंग ठेकेदार को स्थानीय लोगों द्वारा जान से मरवाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर पार्किंग ठेकेदार ने स्थानीय थाने में व स्टेशन अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

कस्बे के अंतर्गत गुरु गोरखनाथ धाम (जायस) रेलवे स्टेशन पर संचालित पार्किंग ठेकेदार धीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र राम उजागिर यादव ने जायस थाने में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मैं एक सामाजिक संस्था (NGO) संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। मुझे गुरु गोरखनाथ धाम (जायस) रेलवे स्टेशन का साइकिल, मोटरसाईकल, आटो रिक्शा व कार की पार्किंग का टेंडर मिला हुआ है जिसके विरोध में बहादुरपुर निवासी धीरज सिंह उर्फ रिकू सिंह पुत्र स्व. अशोक कुमार सिंह द्वारा बिना नंबर का एक ई रिक्शा खड़ा किया जाता है। रेलवे पार्किंग में वसूली हेतु रखे गये कर्मचारियों द्वारा दो दिनों से पर्ची काटी गई किन्तु धीरज सिंह ने पार्किंग शुल्क नही दिया जा रहा है। पार्किंग ठेकेदार धर्मेन्द्र ने बताया कि धीरज सिंह ने कहा कि मेरी ई-रिक्शा की पर्ची काटोगे तो बाहरी लोगों से मरवा दूंगा।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर में अवैध रूप से बिना किसी रजिस्ट्रेशन के वाहन स्टैण्ड चला रहा है और अपनी कार व अन्य वाहन रेलवे की जमीन में खड़ा किया जा रहा है। साथ ही अपने घर के सामने खड़े होकर अन्य लोगों को मेरे द्वारा संचालित रेलवे पार्किंग के विरुद्ध भड़काया जा रहा है।

उक्त प्रकरण को लेकर पीड़ित पार्किंग ठेकेदार धर्मेन्द्र कुमार यादव ने जायस थाने में व स्टेशन अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विधिक कार्यवाही करने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें