Search
Close this search box.

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमणशील रहकर किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमणशील रहकर किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के साथ भ्रमणशील रहकर उ. प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा(प्रा.) परीक्षा-2024 के संबंध में जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापको व अन्य संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस(प्रा.) परीक्षा-2024 जनपद में 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पहली पूर्वान्ह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक शांतिपूर्ण, सूचितापूर्ण व कुशलता के साथ संपन्न हुई। जनपद के 15 केंद्रों में दोनों पालियों में कुल 6144 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था, जिसके सापेक्ष प्रथम पाली में कुल 2933 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा द्वितीय पाली में 2909 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें