Search
Close this search box.

1857 प्रथम क्रांति पर एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक का किया प्रस्तुतीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1857 प्रथम क्रांति पर एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक का किया प्रस्तुतीकरण

 

रायबरेली।

दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 1857 की प्रथम क्रांति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अमर शहीदों को याद किया गया। मंगल पांडे की भूमिका कौशकी, रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में दीक्षा तथा अन्य भूमिकाओं में सावनी, शिवानी, जानवी, नीतिका, यशी, अदिति आदि ने बहुत सुन्दर अभिनय किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैडेट्स द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल एन सी सी कैडेट्स को अपितु संपूर्ण समाज को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर देते हैं।

एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉ विष्णु चंद श्रीवास्तव ने इस क्रांति को स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी बताया। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ लवपल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, रामचंद्र, कमलेश, प्रवीण शुक्ला, कुलदीप सहित महाविद्यालय अन्य कर्मचारी और एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। सभी ने इस नुक्कड़ नाटक की बहुत प्रशंसा की।

Leave a Comment

और पढ़ें