ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा छतोह के खेल मैदान पर शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में 400 की दौड़ में सनी पूरे हुलास प्रथम, सचिन परैया नमकसार द्वितीय, विवेक ने तृतीय, बालिका वर्ग में उमा यादव बभनपुर प्रथम, पूजा जमालपुर द्वितीय,15 सौ मीटर बालक वर्ग में प्रमोद कश्यप लहेगा प्रथम, सतीश मोहरिया द्वितीय, अमृतलाल तृतीय, दो सौ मीटर बालक वर्ग जूनियर में सनी पूरे हुलास प्रथम, दूसरे स्थान पर मोहम्मद तौफीक डिहवा रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर सोनम पूरे पासिन, दूसरे पर काजल यादव देवापुर रही।बालक वर्ग में लंबी कूद विवेक 17-4 कूदकर प्रथम स्थान पर, तौफीक 16-8 कूदकर दूसरे पर तथा शनि 16-6 मीटर कूदकर तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में सब जूनियर बालिका वर्ग में जानकी देवी पब्लिक स्कूल विजेता तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम उपविजेता रही। गोला फेंक में लवकुश सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशकों ने निर्णायक की सराहनीय भूमिका निभाई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी असगर अली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपू सिंह, कामतानाथ सिंह, चंद्र पाल, सुनील कुमार, अंजनी कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।










