Search
Close this search box.

कमलेश सिंह यादव यू पी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कमलेश सिंह यादव यू पी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सोनभद्र में प्रधान सहायक कमलेश सिंह यादव उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर के द्विवार्षिक अधिवेशन में भारी बहुमत से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

मिर्जापुर नगर स्थित राजस्थान इंटर कॉलेज में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी। अधिवेशन के मुख्य अतिथि विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान के साथ ही विशिष्ट अतिथि चन्द्र जीत सिंह यादव पूर्व मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विन्ध्याचल मंडल, कोमल यादव मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विन्ध्याचल मंडल एवं राजेश चन्द्र श्रीवास्तव प्रान्तीय महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडलीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कमलेश सिंह यादव को जनपद के प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें