Search
Close this search box.

समर्थ नारी समर्थ भारत टीम द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों के बीच मनाया गया नया वर्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समर्थ नारी समर्थ भारत टीम द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों के बीच मनाया गया नया वर्ष

 

रायबरेली।

समर्थ नारी समर्थ भारत, रायबरेली टीम द्वारा गरीब और बेसहारा लोगों के बीच नया वर्ष बेलेरिया ग्राम निकट बेहटा पुल में मनाया गया। रायबरेली टीम की अध्यक्षा वंदना श्रीवास्तव द्वारा सभी ग्रामीण गरीब बच्चों के मध्य जाकर केक उन्हीं लोगों से कटवाया। गुब्बारे फोड़ कर बच्चों ने खूब धूम मचाई। केक कटने के बाद सभी बच्चों को बिस्कुट और टाफी का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों एवं महिलाओ को भोजन करवाया गया। सभी बच्चे एवं महिलाओं के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। यह दृश्य हृदय को अत्यन्त भाव विभोर करने वाला था। इस मौके पर व्यवस्थापिका सोनी मिश्रा एवं साधना मिश्रा का योगदान अत्यन्त सराहनीय था। इस पावन कार्य में नीरा तिवारी, एकता निगम, सोनी मिश्रा, अवंतिका तिवारी साधना मिश्रा आदि उपस्थित रहीं और इन सभी बहनों ने तन मन धन से भरपूर योगदान किया जो कि अत्यंत सराहनीय था।

Leave a Comment

और पढ़ें