Search
Close this search box.

दरोगा रिश्वत लेते दरोगा को लोकायुक्त ने दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दरोगा रिश्वत लेते दरोगा को लोकायुक्त ने दबोचा

 

हरि शंकर पाराशर 

जबलपुर। 

जबलपुर के एसआई विनोद दुबे पहले भी फरियादी से 5,000 रुपए की रिश्वत की पहली किस्त ले चुका था। इसके बाद उसने दूसरी किस्त के रूप में और पैसे की मांग की। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भ्रष्टाचार के एक और मामले में लोकायुक्त पुलिस ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) विनोद दुबे को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई पर फरियादी से 10,000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी जहांगीर खान ने शिकायत की थी कि एसआई विनोद दुबे ने उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में चालान पेश करने के एवज में 10,000 रुपए की मांग की थी। इससे पहले आरोपी एसआई फरियादी और उसके दोस्तों से एक लाख रुपए से अधिक की रिश्वत ले चुका था। फरियादी ने रिश्वत देने में असमर्थता जताई और लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Comment

और पढ़ें