
संदीप श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव

रायबरेली।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एक नई नियुक्ति की घोषणा की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह की सहमति से इंजीनियर संदीप श्रीवास्तव की राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है, जो 2028 तक इस पद पर रहेंगे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई नियुक्ति के साथ महासभा के कार्यों में और भी गति आएगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी इंजीनियर संदीप श्रीवास्तव को महासभा के कार्यों को पूर्ण निगम और साथ संपन्न करने की जिम्मेदारी दी गई है।
महासभा द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम, निर्देशों का अक्षमाल करने और प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों से पूर्ण सामंजस्य स्थापित करने की जिम्मेदारी भी नए पदाधिकारी को दी गई है। इसके अलावा उन्हें सदस्यता अभियान, परिचय सम्मेलन, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम आयोजन करवाने में पूर्ण सहयोग करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इंजीनियर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे द्वारा भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यों में और भी गति लाने और महासभा के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
Author: Vikas Srivastava










