
मिल्कीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित
10 जनवरी को जारी की जाएगी निर्वाचन की अधिसूचना

लखनऊ।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 273-मिल्कीपुर (अ०जा०) जनपद-अयोध्या विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2025 हेतु कार्यकम नियत किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्दशेखर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 तय की गई है। मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को संपन्न होगी। यह निर्वाचन प्रक्रिया 10 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। इस उप निर्वाचन के तहत आदर्श आचार संहिता के प्रावधान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश 2 जनवरी 2024 के अनुसार लागू हो गए हैं।
Author: Vikas Srivastava










