Search
Close this search box.

जिला पंचायत के सीईओ के निर्देश पर उत्कृष्ट कार्यों का किया गया अवलोकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला पंचायत के सीईओ के निर्देश पर उत्कृष्ट कार्यों का किया गया अवलोकन

एक्सपोजर विजिट में विकासखंड मैहर और अमरपाटन के अनेक गांव पहुंचे कटनी जिले के जनप्रतिनिधि

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

विगत दो दिवस 6 एवं 7 जनवरी को नोडल अधिकारी सहित जनपद पंचायत कटनी, रीठी और बड़वारा के सरपंच सहित छह सदस्यों के दल ने विकासखंड मैहर और अमरपाटन के अनेक गांवों का एक्सपोजर विजिट किया।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर एक्सपोजर विजिट पर नोडल अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए उत्कृष्ट कार्यो का भ्रमण कर अवलोकन करना था। नोडल अधिकारी एवं पंचायत समन्वय अधिकारी मनोज परोहा ने बताया कि एक्सपोजर विजिट दल द्वारा जनपद पंचायत मैहर के ग्राम धतूरा, बेरमा, घुनवारा, सभागंज, पलोंहा तथा अमरपाटन के ग्राम ककरा, करही और गौरा में वृक्षारोपण, अमृत सरोवर तालाब, नाली निर्माण (कवर्ड), नाली बंधान, उद्यान, पुस्तकालय भवन, सामुदायिक भवन, गौशाला एवं अनेक उत्कृष्ट निर्माण एवं विकास कार्यों एवं गतिविधियों का भ्रमण कर अवलोकन किया। स्वसहायता समूह द्वारा जैविक केंचुआ खाद के विषय में भी दल को जानकारी दी गई। दल में सरपंच सर्व श्री जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत जुहला के मोहित पाठक, सरसवाही के हिमांशु त्रिपाठी, कल्लू दास बैरागी, सुमित गुप्ता, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत रूढ़मूढ़ के सरपंच अशोक पटेल और नयाखेड़ा के खिलावन सिंह ठाकुर तथा जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बसाड़ी के सरपंच विकास पाल मौजूद रहे। ग्राम पंचायत जुहला के सरपंच मोहित पाठक बताते हैं कि हमें बाहर जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए निर्माण कार्यों को देखने से काफी कुछ सीखने को मिला।

सरपंच श्री पाठक और श्री त्रिपाठी ने जिला पंचायत के सीईओ का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है कि उनके सहयोग से उनके निर्देश पर उन्हें अन्य जिले में जाकर भ्रमण के दौरान काफी कुछ जानने, समझने और सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दूसरे समुदाय की विकास की पद्धतियों को देखते हुए बातचीत कर समझने के लिए यह एक बेहतर अवसर है। शासन प्रशासन कि यह प्रशिक्षण पद्धति अत्यंत उपयोगी है। भ्रमण दल के साथ सहयोगियों में विकासखंड अमरपाटन के सहायक यंत्री सी.एल.साकेत, ग्राम पंचायत ककरा के सरपंच राहुल सिंह परिहार और गौरा के सरपंच इंद्राज सिंह सहित अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण जनों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें