जिलाधिकारी ने एलईडी स्क्रीन का किया शुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने एलईडी स्क्रीन का किया शुभारम्भ

 

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने नगर पालिका परिषद द्वारा फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे पर स्थापित करायी गयी आउटडोर एलईडी डिस्प्ले सिस्टम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत प्रचार से जुड़ी इस स्क्रीन की स्थापना कराई गई है। इस परियोजना की लागत लगभग ₹18 लाख 05 वर्ष के संचालन और रखरखाव सहित है। इस डिस्प्ले के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे जनसामान्य जागरूक होकर उन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही विज्ञापन के द्वारा नगर पालिका को आय भी अर्जित होगी। विज्ञापन से मिलने वाली धनराशि को शहर के विकास कार्यो में लगाया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें