Search
Close this search box.

नही रहा छतोह का जांबाज शेर, क्षेत्रवासियों में शोक की लहर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नही रहा छतोह का जांबाज शेर क्षेत्रवासियों में शोक की लहर 

 

रायबरेली।

छतोह वासियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद दु:खद रहा क्योंकि छतोह खंड के धर्म जागरण प्रमुख अक्षय शास्त्री का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार करीब आठ माह पहले हार्ट अटैक आया था आपरेशन के दौरान छल्ला पड़ा था रविवार को दर्द होने के कारण लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां सुबह 8:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके निज निवास ग्राम गांव बढ़ौना लाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उनके निवास पर उनके अन्तिम दर्शन करने हेतु लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके पश्चात नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आपको बता दें कि यह वही शास्त्री हैं जो एक समय पूरे प्रदेश क्या बल्कि देश विदेश में चर्चा का विषय बन गए। इनके द्वारा राजधानी लखनऊ में विदेशी मालिक द्वारा खोला गए लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ी गई थी। अक्षय शास्त्री ने हनुमान चालीसा इसलिए पड़ी थी क्योंकि लुलु मॉल में ही पहले गैर समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की गई थी। अक्षय द्वारा एक वीडियो जारी करके कहा गया था कि लखनऊ में विदेशी मालिक का लुलु मॉल खुला है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी खरीदारी करते हैं, अगर नमाज अदा की जा सकती है तो हनुमान चालीसा भी पढ़ा जाना चाहिए। यही बात इन्होंने ठान कर प्रण कर लिया। जिसके बाद रायबरेली से लेकर मंडल तक की पुलिस हनुमान चालीसा न पढ़ने के लिए शास्त्री को रोकने का प्रयास किया किन्तु शास्त्री ने हिम्मत नहीं हारी और मॉल के अंदर घुसकर करीब 30 मिनट तक हनुमान चालीसा पढी थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कार्यवाही करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शास्त्री ने करीब 14 दिन तक जेल में बिताए जेल से रिहा होने के बाद अपने निज निवास आकर माता-पिता से उनका आशीर्वाद लेकर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते ही गए। मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो इतनी जोर-शोर से प्रसारित हुआ कि वह चर्चाओं में आ गए। जब यह वीडियो भगवान राम की अयोध्या नगरी पहुंचा तो संत महात्माओं ने अक्षय को निमंत्रण भेजा। स्वागत समारोह में हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने गरीब एक किलो चांदी का गदा भेंट कर स्वागत किया।

अक्षय के निधन पर राजनेता से लेकर क्षेत्रवासियों समेत रामनगरी के संत महात्माओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने लिखा है कि क्षेत्र का अनमोल हीरा चला गया कमी हमेशा खलती रहेगी। परिवार को सहयोग करने की बात कही। अक्षय की टीम खंड छतोह ने कहा कि हमारा जांबाज शेर अब दुनिया में नहीं रहा। संघ चालक विनोद खंड कार्यवाह छतोह संतोष पांडेय, सह खंड कार्यवाह विवेक खंड बौद्धिक प्रमुख रुद्र खंड सेवा प्रमुख मनोज, मंडल कार्यवाह डॉ क्रांति, अंशुमान, राजमणि, विधान, विमल, गजराज, गौरव, जगन्नाथ, विभाग प्रचारक राहुल एवं पूरा खंड परिवार, विष्णु मौर्य, मोहित आनंद, भारत, चेतन सिंह, पवन श्रीवास्तव एवं राजापुर बढ़ौना प्रधान समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने अक्षय शास्त्री को अश्रुपूरित विदाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें