
महाकुंभ के दृष्टिगत जनपद को मिला इंटरसेप्टर वाहन

रायबरेली।

प्रयागराज में महाकुंभ के दृष्टिगत हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने व सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय लखनऊ से चार मोटरसाइकिल और एक इंटरसेप्टर फोर-व्हीलर रायबरेली पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा सभी वाहनों को कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन में स्पीड राडार सिस्टम लगा है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों का ऑटोमेटिक चालान किया जाएगा। इन वाहनों को ऊंचाहार प्रयागराज बॉर्डर तक हर 5 से 10 किलोमीटर पर स्टेशन किया जाएगा जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर नज़र रखी जाएगी।
Author: Vikas Srivastava










