बड़वारा पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग ऑटो चालकों पर की गई कार्यवाही
हरि शंकर पाराशर

कटनी।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं सार्वजनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी बड़वारा, उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन, रोड में धमाचौकड़ी करने वाले ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी दी गई। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया। टीम में थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक महेश सिंह, विक्रम सिंह, शिवप्रकाश तिवारी शामिल रहे।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाने के दौरान हेलमेट/सीट बेल्ट का आवश्यक रूप से उपयोग करें।









