Search
Close this search box.

राज्य मंत्री ने जरुरतमंदों में वितरित किए कंबल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य मंत्री ने जरुरतमंदों में वितरित किए कंबल 

 

बी एन यादव 

सोनभद्र।

ओबरा विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पनारी के खाड़र टोला में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने सोमवार को निराश्रित, लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हजारों जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरण किया। कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि इन दिनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिखा रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद, हर नगर में कंबल वितरण का इंतजाम किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ठंड से बचाने के लिए गरीबों, बेसहारा एवं मजदूरी पेशा लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चला रही है। प्रदेश सरकार सर्वधर्म सद्भाव एवं सबका विकास, सबका साथ के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को बराबर की सुविधाएं मिल रही हैं और विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, भाजपा नेता उमेश पटेल, रामचंद्र गोंड़, सूबेदार गोंड़, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें