Search
Close this search box.

महाकुंभ में बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत प्रयागराज मार्ग किया गया बंद 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ में बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत प्रयागराज मार्ग किया गया बंद 

 

रायबरेली।

महाकुंभ में देर रात हुई भगदड़ और मौनी अमावस्या के दिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ प्रयागराज मार्ग को बंद कर दिया गया। नगर के सिविल लाइन चौराहा, मुंशीगंज समेत प्रयागराज जाने वाले समस्त मार्गों पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को बंद कर दिया। मार्ग बंद होने से बढ़ती यातायात समस्याओं से निपटने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। व्यवस्था में तैनात पुलिस एवं यातायात कर्मी पूरी सक्रियता से यातायात को सुचारु रूप से चलाते दिखाई दिए। इसके साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के ठहरने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर समुचित व्यवस्था कराई गई। यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए होल्डिंग एरिया में प्रशासनिक अमले ने दिन भर अपनी निगरानी बनाए रखी। होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के रुकने, खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें