
पोषण भी पढाई भी योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

पवन श्रीवास्तव
छतोह, रायबरेली।
पोषण भी पढाई के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शतीश कुमार के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि कार्यकत्री के कार्यों का उद्देश्य महान है। वो एक स्वस्थ सुपोषित और शिक्षित नागरिक का निर्माण करके देश को समर्पित करती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी छतोह ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकत्री बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाएं। बचपन मे सीखी हुई बातें आजीवन याद रहती है। प्रशिक्षकों द्वारा शालापूर्ण शिक्षा को आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से और मजबूत करने के उद्देश्य से पहले दिन पोषण, दूसरे दिन पढ़ाई और तीसरे दिन पोषण और पढ़ाई पर जानकारी दी गई। आईसीडीएस विभाग द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी, आंगन बाड़ी कार्यकत्री क्रमशः रंजना श्रीवास्तव, पाकीजा बेगम, शोभा वर्मा, सुमन लता, मिथलेश कुमारी, प्रभावती, ज्ञानवती, गायत्री, रंजीव सिन्हा, सुनीता, रश्मि लता सहित सभी आंगन बाड़ी कार्यकत्री, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर, स्वामी नाथ लिपिक, शुशील तिवारी सी ओ आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










