
दिल्ली में भाजपा की जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

अजीत कुमार श्रीवास्तव
शामली।
जनपद शामली अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा जिला महामंत्री सलमान अहमद ने काजी वाडा स्थित अपने आवास पर देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खुशी मनाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय एवं वार्ड वासियों के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और कहा आज दिल्ली में झूठ के शासन, अराजकता और अहंकारी केजरीवाल का अंत हुआ है। दिल्ली की जनता ने मोदी जी के विकास के विजन पर विश्वास जताया और मोदी जी की गारंटी वाली सरकार को चुना। दिल्ली वासियों ने झूठ, धोखे, भ्रष्टाचार को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। यह जीत दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर रिजवान, इरशाद, अनीस, अरशद शम्सी, आजम, आमिर राव, मुजम्मिल, जीशान, नदीम इनाम आदि मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










