Search
Close this search box.

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

महराजगंज, रायबरेली।

 

विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जमुरवां के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह एवं उप जिलाधिकारी महराजगंज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन विद्यालय की अध्यापिका पूजा मिश्रा, आभा श्रीवास्तव एवं रानी मौर्या का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को ₹200 का नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक द्विवेदी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें