एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रायबरेली।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर जनपद के बछरावां में स्थित दयानंद पीजी कॉलेज के एनसीसी एस डब्ल्यू कैडेट्स ने रैली का आयोजन किया। इस रैली को बछरावां कोतवाली प्रभारी पंकज ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के उपरांत सभा का आयोजन हुआ जिसमें कैडेट सामनी ने महिला सशक्तिकरण पर ओजपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का विकास ही देश और समाज को विकसित बना सकता है। राजनीति विज्ञान की विभाग अध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने महिलाओं के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। गर्ल्स एएनओ डॉ पल्लवी ने एनसीसी कैडेट के साहसपूर्ण कार्यों को साझा किया। इस वर्ष उत्कृष्ट योगदान देने वाली गर्ल्स कैडेट्स को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एनसीसी बटालियन से सूबेदार धीरज सिंह एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉक्टर विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, शिक्षा शास्त्र के विभाग अध्यक्ष विष्णु सिंह, डॉ नीलिमा चौधरी, डॉ संदीप मिश्रा, डॉ जितेंद्र मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, रामचंद्र, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।









