सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को समाजसेवी संस्था ने किया सम्मानित
बच्चों के हौसला अफजाई के हमारी संस्था सदैव प्रयासरत: लाल बचन
डलमऊ, रायबरेली।

जनपद रायबरेली के डलमऊ विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दीनगंज में जीत वेलफेयर फाउंडेशन, उ.प्र. समाजसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लंच बॉक्स वितरित किया।
इस अवसर पर जीत वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के सक्रिय सदस्य लाल बचन (बीडीसी), जिला सचिव प्रवीण कुमार, उप सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, सहायक अध्यापिका रीता देवी शिक्षा मित्र अंजू, रसोईया सुशीला देवी, सुमन, नसरीन बानो (S.M.C.अध्यक्ष), अभिवावक मो० नसीम, शैरूनिशा, पुष्पा,नीलम, सुनीता, रेखा देवी, रेनू, शिवबोध इत्यादि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।









