Search
Close this search box.

नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

 

पवन श्रीवास्तव 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद के मीटिंग हाल में चेयरमैन मो. अली एवम् अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम चेयरमैन एवम् अधिशाषी अधिकारी द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यालय के पूरे स्टाफ ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी ने बाबा साहब की जीवनी से सभी को अवगत करवाया। गोष्ठी में सभी को मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नायक मो. नसीम, मो. मुर्तजा, मो. सईद, पवन मौर्य, मो. आदिल, मो. जावेद, मो. सलीम, मनीष तिवारी लिपिक एवं सभी सफाईकर्मियों सहित लगभग सौ लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें