समर्थ नारी समर्थ भारत टीम द्वारा किया गया शरबत वितरण
रायबरेली।

समर्थ नारी समर्थ भारत रायबरेली टीम द्वारा ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार पर भगवान बजरंगबली की अनुकम्पा से भगवान जगमोहनेश्वर मंदिर चंदापुर कोठी रायबरेली में वन्दना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने जय बजरंगबली के उद्घोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव के साथ एकता निगम, अमिता सिंह, निशा श्रीवास्तव, सरोज, रश्मि पांडेय, आशा शुक्ला, रश्मि सिंह, शिखा, दीपांजलि, एकता श्रीवास्तव, वैशाली सिंह, आराधना, ममता, रेनू, शशी सिंह, रीना मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहीं।









