Search
Close this search box.

दयानंद पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दयानंद पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

 

रायबरेली।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय में घूम कर पॉलिथीन और अन्य कूड़ा एकत्र किया। कैडेट्स ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सभी को हस्तनिर्मित स्टिकर लगाए और वितरित किए। साथ ही महाविद्यालय के कैडेट्स ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पर्यावरण की सुरक्षा के बिना मानव जीवित नहीं रह सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के दिवस पर महात्मा गांधी याद आ रहे हैं। जिन्होंने स्वच्छता अभियान चला कर देश को मजबूती दी थी। आप लोग भी स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को संदेश दे सकते हैं। एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ पल्लवी ने पर्यावरण की सुरक्षा के उपाय को साझा किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शशिकांत शुक्ला ने वृक्षारोपण एवं पेड़ों के संरक्षण के बारे मे जानकारी दी। परीक्षा प्रभारी डॉ राजेश और एनसीसी ट्रेनर राहुल चौरसिया ने अपने विचारों को साझा किया। इस अवसर पर आकाश, विशाल, शिवम, अयन, क्षमा, शगुन, सावनी, राधा आदि एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें