आरजीआईपीटी में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरजीआईपीटी में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

 

पवन श्रीवास्तव

जायस, अमेठी।

आरजीआईपीटी में स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में 02 जुलाई 2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा एक महत्त्वपूर्ण अभियान है जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्थान द्वारा यह कार्यक्रम 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के क्रम में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत संस्थान के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में स्थित अकादमिक भवनों, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, नई पायलट प्रयोगशाला तथा अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

संस्थान के छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों तथा कार्मिकों की सहभागिता ने संस्थान की समाज सेवा परिषद के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही सभी विभागों, छात्र निकायों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मिशन में सक्रिय रूप से सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक सराहनीय पहल है, जिससे न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का बोध होगा बल्कि सभी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील भी बनाया जायेगा। वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देना था, जिससे परिसर को हरा-भरा बनाने में योगदान दिया जा सके। आरजीआईपीटी के विज्ञान एवं मानविकी विभाग ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

विभाग के संकाय सदस्यों, कार्मिकों और छात्रों द्वारा विभाग के कार्यालयों और शोध प्रयोगशालाओं की सफाई और कक्षों को व्यवस्थित किया गया। विभाग के सभी सदस्यों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी और टीम वर्क के कारण यह अभियान सफल रहा। इस राष्ट्रीय पहल को उत्साह के साथ अपनाया गया, जो स्वच्छ और टिकाऊ पर्यावरण बनाने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य, कार्मिक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें