
चेयरमैन ने बारीकी से किया ताजिया रूट का निरीक्षण

पवन श्रीवास्तव
नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद के चेयरमैन मो० अली ने पूरी टीम के साथ ताजिया रुट का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें साफ सफाई, नाली की सफाई, ब्लीचिंग, चूनाकरण आदि का निरीक्षण किया गया। चेयरमैन सर्वप्रथम ताजिया उठने के स्थान गुड़ खेत पहुंचे वहाँ से मोहल्ला कायस्थाना, कसाईटोला डेला, प्राइमरीस्कूल, जानीगडही, दलालन मोहल्ला, तेंदुआरोड, कजियाना, बंगला, दखिन मोहल्ला आदि होकर अलीशहीद कर्बला पहुंचे जहां पर साफ सफाई से संतुष्ट दिखे।
चेयरमैन के साथ मोहम्मद आदिल, आरिफ, सफाई नायक क्रमशः पवन कुमार मौर्य, सगीर अहमद, मो० नसीम, लिपिक मनीष कुमार सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Author: Vikas Srivastava










