डीएम ने किया शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम ने किया शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण

शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

रायबरेली।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक में कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, कुछ कार्य शेष हैं जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शहीद स्मारक मुख्य स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीढ़ियों पर रेलिंग अवश्य लगवा ली जाए। रिक्त स्थानों पर भी इंटरलॉकिंग करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को निर्देश दिया कि समय समय पर स्थल की साफ सफाई अवश्य कराई जाए। पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर नीम का पौधा भी रोपित किया। निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान जो भी पेड़ पौधे पहले से लगे हैं उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। किसी भी पौधे के क्षतिग्रत होने पर उसके स्थान पर नये पौधे अवश्य लगाए जाए। इस दौरान एडीएम (वि/रा) ने भी आवलें का पौधा लगाया। इस अवसर पर प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सुधीर गिरी, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव व विकास प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें