करगिल विजय दिवस पर पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान
हरि शंकर पाराशर

हरदा।
राष्ट्रीय कारगिल विजय दिवस पर पत्रकारिता का भविष्य व मीडिया चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय गुरू कृपा होटल में किया गया। इस दौरान जिले के पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ रामकिशोर दोगने तथा नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, पार्षद रीना महेंद्र प्रजापति विशेष रूप से मौजूद रहे।
पत्रकारिता का भविष्य व मीडिया चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद और वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता कठिन डगर से कम नही है। मीडिया जगत के प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता रविन्द्र वैष्णव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के लेखनी का बहुत महत्व है। पत्रकारों को ध्यान रखना चाहिए कि सही बातों को प्रसारित करें। भोपाल से पधारे वरिष्ठ पत्रकार विनोद सुर्यवशी ने कहा कि सोशल मीडिया हो या प्रिंट सभी को सही बातों को प्रसारित करने की आजादी है, प्रशासन और पत्रकार दोनों जनता के हित में ही कार्य करते हैं। पत्रकारिता एक स्वतंत्र संस्था है जिसका पत्रकारों के लेखनी पर बहुत महत्व है। वरिष्ठ पत्रकार महेश मावले ने अपने शायराना अंदाज़ में आजादी पर गीतों का नजराना पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुईन अख्तर खान द्वारा पत्रकार भवन की बात रखी गई ।
नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने अपने सम्बोधन में पत्रकारों के लिए नगरपालिका द्वारा भवन निर्माण की घोषणा के साथ ही कहा कि पत्रकारों यह हर ध्यान रखना चाहिए कि सही बातों को प्रसारित करें। इस मौके पर विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा कि हरदा जिले में पत्रकार साथियों का हमेशा सहयोग मिलता रहा है और मैं हमेशा पत्रकार साथियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा पत्रकार भवन के निर्माण के साथ भवन में लगने वाली हर जरूरत के लिए मेरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में पत्रकार रामविलास कैरवार, जौहरी कमल सोनी, समाजसेवी सुरेश विधानी, पार्षद रीना महेंद्र प्रजापति ने भी अपनी बात रखकर कहा कि प्रिंट और सोशल मीडिया समस्याओं की जानकारी के लिए एक सशक्त माध्यम है। कारगिल विजय युद्ध में भारत के विजय शहीदों को नमन करते हुए हरदा जिले के विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा प्रतिभाशाली पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया।
विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन प्रमुख मुईन अख्तर खान, नारायण नामदेव, राम नेमा माणिक रूनवाल ने संगोष्ठी के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पत्रकारों को एक मंच प्रदान करते हैं जहां वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने संकल्प को दृढ़ कर सकते हैं। संगोष्ठी में जिलेभर के पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया और पत्रकारिता को संवैधानिक दर्जा देने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं पत्रकारों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया व विश्व मानवाधिकार परिषद की सराहनीय भूमिका रही।
निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।










