
निविदा में लापरवाही बरतने पर बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी

रायबरेली।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह को जिले में 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कच्चा खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, यूनिफॉर्म तथा स्टेशनरी की आपूर्ति हेतु जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय करने हेतु पोर्टल पर बिड अपलोड कराने एवं विज्ञप्ति प्रकाशित कराने की कार्यवाही अपने स्तर से ही जारी किए जाने एवं इस संबंध में जेम समेकित शासनादेश अंश का अनुपालन नहीं किए जाने के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
बीएसए को नोटिस प्राप्त होने के तीन दिवस के अंदर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त टेंडर को निरस्त करते हुए संशोधित टेंडर प्रकाशित कराए जाने की नियमानुसार कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Author: Vikas Srivastava










